Rudraprayag News

उत्तराखंड पहुंचे पवनदीप और अरूणिता,ऊखीमठ में भोले बाबा से लिया आशीर्वाद

Ad

देहरादून: इंडियन आईडल के मंच ने उत्तराखंड के पवनदीप राजन को स्टार बना दिया है। वह इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता और पूरे उत्तराखंड का नाम संगीत की दुनिया में रौशन किया। पवनदीप राजन के अलावा इंडियन आईडल का हिस्सा रही अरूणिता कांजीलाल भी सुर्खियों में रहती है। उसकी खास वजह है पवन और अरूणिता कांजीलाल की दोस्ती। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और इसके अलावा शो के खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ गाने भी साथ में किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों उत्तराखंड पहुंचे और पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भोले बाबा के दर्शन किए। इसके अलावा दोनों भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगी नारायण मंदिर भी दर्शन करने गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को यहां पहुंचे जिसके बाद उन्होंने ओमकारेश्वर मंदिर में 1 घंटे तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके स्थानीय लोगों से भी उन्होंने बात की और मंदिर के इतिहास के बारे में जाना।

यहां से वह कालीमठ मंदिर गए, जहां उन्होंने मां काली की पूजा की और फिर त्रिजुगी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन किए। इस स्थान को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और पार्वती ने विवाद किया था। इसके बाद दोनों का आशीर्वाद लेने के लिए कई लोगों ने इस मंदिर में शादी की है।

पवन और अरूणिता कांजीलाल अभी उत्तराखंड कितने दिन रहने वाले हैं इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर आशीर्वाद दे रहे हैं। दोनों रिश्ते में हैं ऐसा कहा जाता है लेकिन उन्होंने अभी तक सार्वाजनिक मंच पर इसकों लेकर कुछ नहीं कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top