Bollywood

Viral Post:सलमान की टिप्पणी पर प्रियंंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब,जानें मांजरा

Ad

नई दिल्ली:सलमान खना ने साल 2019 की ईद में आने वाली अपनी फिल्म भारत की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 2008 में आई  ‘गॉड तुसी ग्रेट हो में दिखाई दिए थे। फिल्म की शूटिंग शुरू होते प्रियंका और सलमान के बीच सोशल मीडिया पर तू-तू-मै-मै शुरू हो गई है, लेकिन ये केवल मजाक है। सलमान को आपने कई बार मजाक करते देखा होगा और इस बार भी उन्होंने प्रियंका के साथ मजाक किया जो वायरल हो गया। प्रियंका भी उस मजाक का हिस्सा बनने से अपने आप नहीं रोक पाई और तुरंत सलमान को जवाब दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ फिल्म में आने पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखाः “भारत…घर वापसी पर आपका स्वागत है प्रियंका चोपड़ा…जल्द ही मिलते हैं…हां लेकिन हमारी फिल्म हिंदी है…’

प्रियंका ने सलमान के पोस्ट का करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा की मैं उत्तर प्रदेश बरेली से पली बड़ी हूं, जिंदगी भर देशी रहूंगी। बता दे कि पिछले कुछ सालों में प्रियंका ने अपने अभिनय से हॉलीवुड में खूब नाम कमाया है इसलिए सलमान उनकी खिचाई कर रहे थे। इसके अलावा प्रियंका लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रही है।  भारत को ‘सुल्तान’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया है कि सलमान खान जिस तरह का मजाक करेंगे, वे उसी तरह का जवाब उन्हें देंगी।  सूत्र बताते हैं कि प्रियंका से मुलाकात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहां उन्हें फिल्म का विवरण दिया था। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top