Dehradun News

अगले 24 घंटे बेहद भारी! उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट

Uttarakhand Weather
Ad

Uttarakhand Weather | Heavy Rain Alert | Yellow Alert | IMD : उत्तराखंड में शनिवार को मैदानी इलाकों में लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना रहा और लोगों को राहत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने रविवार के लिए देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बारिश होने की भी आशंका है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था।

सुबह करीब 11 बजे देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई…जिससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस फिर बढ़ गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top