National News

दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू , सोमवार से होगा लागू

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार को दिल्ली में 290 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। एक मरीज की मौत भी हुई थी। इसी बीच ओमीक्रोन के मामले भी दिल्ली में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने सोमवार 27 दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक गैर जरूरी कार्यों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत लोग ही बाहर जा सकेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top