Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के निहाल देवली को शाबाशी दें, राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Ad

पिथौरागढ़: राज्य के युवाओं की जितनी तारीफ की जाए कम है। यह तारीफ इसलिए भी जरूरी है क्योंकि देव भूमि के युवा जितना ध्यान पढ़ाई में लगाते हैं उतना ही मन लगाकर खेलकूद भी खेलते हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड के बच्चे राज्य और देश को लगातार मेडल जिताते हैं। बीते दिनों अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन की सफलता के बाद अब पिथौरागढ़ के निहाल देवली ने खुशखबरी सुनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मुन्सियारी तहसील क्षेत्र के रहने वाले निहाल देवली ने पूरे उत्तराखंड को जश्न मनाने का मौका दिया है। निहाल ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि उत्तराखंड को दिलाई है। इस उपलब्धि से उनके गृह क्षेत्र में जश्न का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार वल्थी गांव निवासी निहाल देवली पुत्र जगत सिंह देवली ने मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। जहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित करते हुए यह कारनामा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top