Almora News

अल्मोड़ा के निशांत काण्डपाल बनेंगे ISRO में वैज्ञानिक, आप भी दीजिए बधाई

Ad

Almora Success Story: Nishant Kandpal Almora:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा ने ही आज देश और दुनिया में राज्य को नई पहचान दिलाई है। खेल क्षेत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक उत्तराखंड ने वो अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं जो कभी बस सपना हुआ करती थीं। यहां की जीवनशैली में परिश्रम और लगन का विशेष स्थान रहा है। इसी से सीख लेकर और इसके आधार पर ही उत्तराखंड वासी उपलब्धियों के शिखर पर विराजमान नजर आते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको निशांत की सफलता क बारे में बताएंगे। उत्तराखंड के अल्मोड़ा नगर के ढूगाधारा निवासी निशांत कांडपाल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर हुआ है।

ऐसे हुई सफर की शुरूआत

निशांत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कूर्वांचल अकादमी अल्मोड़ा से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने वाले निशांत ने अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह अपने मन में बसाकर उसे प्राप्त किया है। प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद निशांत ने एन आई टी श्रीनगर उत्तराखंड में B. Tech. किया। वर्तमान में निशांत तमिलनाडु में अध्ययन कर रहे है।

सभी के लिए गर्व की बात

निशांत के पिता केवल नन्द कांडपाल कृषि विभाग अल्मोड़ा में सहायक कृषि अधिकारी हैं और माता ममता कांडपाल ग्रहणी हैं। निशांत ने अपनी सफलता पर अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों की शिक्षा को भी बराबर का साथी बताया। निशांत जैसे युवा उत्तराखंड व पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वो युवा जो अपनी मेहनत से उस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं जो लक्ष्य उनके लिए ही बना है। निशांत की सफलता उन सभी के लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top