Pauri News

उत्तराखंड की निष्ठा पांडे टीवी पर छाई, पहाड़ की बेटी दूरदर्शन के प्रसिद्ध शो में नजर आई

देहरादून: अगर हौसला है और मेहनत करने की जिद है तो लक्ष्य पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता। श्रीनगर की बेटी निष्ठा पांडेय (Nishtha Pandey Uttarakhand actress) ने इसी बात को सिद्ध किया है। अब निष्ठा पांडेय फिल्म निर्माता एकता कपूर के बालाजी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते हुए दूरदर्शन के हिट शो ये दिल मांगे मोर में बतौर अभिनेत्री काम कर रही है।

बता दें कि दूरदर्शन पर सोमवार से शुक्रवार हर रोज रात 8 बजे प्रसारित होने वाले शो में उत्तराखंड की बेटी (doordarshan show nishtha pandey) भी नजर आएगी। इस उपलब्धि पर निष्ठा का कहना है कि उनकी मेहनत सफल हुई है। गुरुग्राम में थियेटर (theatre in gurugram) करने के बाद उन्होंने राइजिंग स्टार नमक दूरदर्शन के शो में काम किया था। मगर कोरोना की वजह से शो ऑन ईयर नहीं हो सका।

निष्ठा ने स्टार प्लस (star plus nishtha pandey) के साथ भी काम किया है। देवप्रयाग की मूल निवासी निष्ठा ने सरकारी स्कूल से अपनी पूरी पढ़ाई की है। हालांकि उनके परिजन काफी समय से श्रीनगर में ही रहते हैं। बता दें कि निष्ठा की मां शिक्षिका हैं। और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई टिहरी के पौखाल, क्यूलि गांव से हुई है। उन्होंने विद्या मंदिर श्रीकोट से पढ़ाई करने के बाद गुरुग्राम जाने का मन बनाया। अब वह दूरदर्शन पर नजर आने वाली हैं। जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

To Top