Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचेंगे नितिन नवीन, दो दिन में होगी बड़ी रणनीति पर चर्चा; 2027 पर नजर

Ad

BJP | Nitin Nabin | Haldwani : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। गढ़वाल के बाद अब उनके कुमाऊं दौरे को संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नितिन नवीन 9 सितंबर को हल्द्वानी के होटल विंटेज ग्रीन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी किन क्षेत्रों में और ज्यादा सक्रियता बढ़ाना चाहती है…इस पर भी नेताओं से फीडबैक लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

सामाजिक समीकरणों पर भी भाजपा की नजर

10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है।

नितिन नवीन के दौरे के दौरान पूर्व सैनिक सम्मेलन और सिख गौरव सम्मेलन भी प्रस्तावित हैं। इसके जरिए पार्टी कुमाऊं में अलग-अलग सामाजिक वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने और संगठन की पहुंच मजबूत करने पर जोर दे सकती है।

भाजपा के इस दो दिवसीय कुमाऊं प्रवास को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठकों में लिए जाने वाले अंतिम फैसलों की तस्वीर कार्यक्रमों के बाद ही साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top