Almora News

आर्मी स्कूल की छात्रा निवेदिता जोशी ने क्लियर की NET परीक्षा, रानीखेत में बंटी मिठाईयां

Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि का नाम रौशन करने की कड़ी में बेटियां कभी भी बेटों से पीछे नहीं रही हैं। इतिहास उठाएंगे तो शायद बेटियां थोड़ा आगे ही नजर आएंगी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रानीखेत की जोशी फैमिली की बेटी ने भी कमाल कर दिखाया है। निवेदिता जोशी ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की निवासी निवेदिता जोशी ने मेहनत और प्रतिभा के बलबूते अपने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की पूर्व छात्रा निवेदिता जोशी ने मनोविज्ञान विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सभी का नाम रौशन किया है।

निवेदिता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से पूरी की है। जबकि परास्नातक (मनोविज्ञान) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से किया है। बेटी की इस सफलता पर पिता खजान जोशी एवं माता कविता जोशी गदगद हैं। बता दें कि निवेदिता के माता-पिता दोनों व्यवसायी हैं। बेटी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भी माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top