Uttarakhand News

निवेदिता कुकरेती बनीं आईजी कुमाऊं, शासन ने जारी की तबादला सूची

Ad

Uttarakhand Transfer List | IPS Transfer | PPS Transfer | PCS Transfer | Uttarakhand Police | Dhami Government | Dehradun News | Administrative Reshuffle | Transfer News | Uttarakhand Administration : देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सूची में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहीं रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का आईजी बनाया गया है…जबकि कृष्ण कुमार वीके को यातायात विभाग का आईजी नियुक्त किया गया है। अनंत शंकर ताकवाले को सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सुनील कुमार मीणा को कार्मिक एवं पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ और वरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय का आईजी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया है। हरीश वर्मा को आईआरबी प्रथम का सेनानायक, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून और जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट रहे प्रत्यूष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। राकेश तिवारी को देहरादून का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्हें मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं गोपाल सिंह बिनवाल को रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादलों में वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम, लोग जीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम तथा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top