Jobs

NMDC ने अप्रेंटिसशिप के लिए शुरू किए आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती

Ad

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है। एनएमडीसी के तहत ट्रेड अप्रेंटिसशिप, ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप और टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के कुल 197 पदों के लिए चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शैक्षणिक योग्यता:

ट्रेड अप्रेंटिसशिप: उम्मीदवार के पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

टेक्निशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप: उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू वाले दिन गूगल फॉर्म भरना होगा। इंटरव्यू सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का टीए/डीए नहीं मिलेगा। चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज:
आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा दसवीं का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top