Nainital-Haldwani News

कृप्या ध्यान दें, बिना लाइफ जैकेट के नैनीताल में बोटिंग नहीं होगी

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल सरोवर नगरी में दिन रविवार को विभिन्न बोट स्टैंडों पर पर्यटकों द्वारा बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करने के प्रकरण संज्ञान में आने पर उपजिला मजिस्ट्रेट नैनीताल राहुल शाह द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ तल्लीताल और मल्लीताल में स्थित बोट स्टैंडों का अचौक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 10 से अधिक नौकाओं में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग करते हुए पाए गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे बोट चालकों को फटकार लगाते हुए उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साथ लाइसेंस निरस्त करने हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया है । कई पैडल बोट में भी कई पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग करते पाए गए ऐसे बोट संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने और झील में लाइफ जैकेट उतरने वाले पर्यटकों का भी चालान काटने हेतु नगर पालिका को मौके पर निर्देश दिए गए। अलका होटल बोट स्टैंड में एक नौका चालक नशे में होने पाया गया , जिसे मौके पर पुलिस के हवाले करते हुए कार्यवाही हेतु तल्लीताल प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।

दर्शनघर के पास के बोट स्टैंड पर पैडल बोट संचालक द्वारा बोटों पर संख्या न अंकित करने और बिना पालिका के अनुमति के प्रचार सामग्री पाए जाने पर उपजिलाधिकारी नैनीताल ने बोट स्टैंड को पालिका से सीज करवाया ।
कई बोट स्टैंडों पर गंदगी पाए जाने पर सबंधित नौका चालकों को सफाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं । उक्त निरीक्षण में नगर पालिका कर निरीक्षक शिवराज नेगी , राजस्व निरीक्षक और पालिका कर्मी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top