Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने किया साफ, सीमाओं पर फिलहाल नहीं होंगे पर्यटकों के कोरोना टेस्ट

Ad

देहरादून: बीते कुछ दिनों में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिसके बाद हर जगह चर्चाएं चल रही थी कि अब बॉर्डर पर पर्यटकों को टेस्टिंग करानी होगी। लेकिन अब सरकार ने खुद इस बारे में सारा भ्रम दूर कर दिया है। बता दें कि शासन के निर्देश के अनुसार बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को फिलहाल बॉर्डर पर कोविड जांच से नहीं गुजरना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ दिनों से बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को निर्देश दिए। जिसके बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक कि यात्रियों व श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर कोई असुविधा ना होने दी जाए। खासकर कोरोना टेस्टिंग, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की चेकिंग की जरूरत नहीं है।

मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य में 21 नए मामले है। जबकि 7 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी कोरोना के सक्रिय मामला 103 हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top