Uttarakhand News

कोरोना वायरस:उत्तराखंड में 85 दिनों बाद नहीं आया कोई मौत का मामला,आंकड़े कर देंगे खुश

Ad

कोरोना से मुकाबला कर रहा है उत्तराखंड, एक हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

देहरादून: कोरोना वैक्सीन के आने के बाद उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को एक राहत भी खबर भी आई। राज्य में 85 दिनों बाद किसी भी मरीज की कोरोना वायरस के चलते मौत नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में दस जिलों में 122 नए कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आया हैं। साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा होने से पहली बार रिकवरी दर 95 फीसदी पहुंच गया है। जो एक अच्छी खबर है। बता दें प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 95586 हो गई है। इसमें 90910 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1733 सक्रिय मरीजों को उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें… अगले माह से नॉन-ईएमवी एटीएम से नहीं कर पाएंगे लेनदेन

यह भी पढ़े:औली में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक,निगम की हुई बंपर कमाई, दो महीने में आंकड़ा पहुंचा 2.48 करोड़

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13867 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 122 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 29 अक्तूबर भी कोरोना मरीजों की मौत का कोई मामला नहीं आया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे कोरोना वायरस पर उत्तराखंड विजय प्राप्त कर लेगा।

यह भी पढ़े:पंतनगर यूनिवर्सिटी शुरू करेगी 8 नए सर्टिफिकेट कोर्स, घर बैठे ले सकते हैं क्लास

यह भी पढ़े:घने कोहरे और सड़क में गड्डे होने से पलटी उत्तराखंड रोडवेज बस, बाल-बाल बचें यात्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top