Dehradun News

मॉल रोड पर अब हर रोज पांच घंटे के लिए गाड़ियों की NO ENTRY, खबर पढ़ें

File Photo
Ad

देहरादून: दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियां पड़ते ही पर्यटक उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थानों का रुख करते हैं। मसूरी, नैनीताल, टिहरी, कौसानी आदि जगहों पर सैलानियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना टेढ़ी खीर बन जाती है। इसी कड़ी में मसूरी में मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रतिदिन 5 घंटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी सोनिका ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत अब शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मॉल रोड पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा बाकी बचे समय में वनवे ट्रैफिक संचालित होगा। आपको बता दें कि टैक्सी और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top