Almora News

अल्मोड़ा के शाश्वत रावत ने दलीप ट्रॉफी में जड़ा शतक, इंडिया ए के लिए खेली 124 रनों की पारी

Ad

Duleep Trophy: Shashwat Rawat: Century: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है तो वहीं कई युवा क्रिकेट फैंस की नजर दलीप ट्रॉफी पर भी है। दिलीप ट्रॉफी में इस हफ्ते इंडिया ए और इंडिया सी तो वहीं इंडिया बी और इंडिया डी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आर्टिकल में हम आपको इंडिया ए और इंडिया सी के मुकाबले की समरी के बारे में बताएंगे। इंडिया ए के लिए खेलते हुए अल्मोड़ा निवासी शाश्वत रावत ने 124 रनों की शानदार पारी खेली। शाश्वत की पारी के बदौलत ही इंडिया ए पहली पारी में 297 रनों के लक्ष्य तक पहुंच पाया। बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शाश्वत के बल्ले से रन तब निकले जब मयंक अग्रवाल, तिलक वर्मा, रियान पराग जैसे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे । शाश्वत ने 250 गेंद का सामना किया और 15 चौकों की मदद से 124 रन बनाए।

शाश्वत रावत भारत के उन खिलाड़ियों में से हैं,जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट सर्किट में लगातार रन बनाए हैं । पिछले साल रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से करीब 800 रन निकले थे। पहले मुकाबले में शाश्वत को मौका नहीं मिला था लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने उसे दोनों हाथों से पकड़ा। इससे पहले इंडिया डी के खिलाफ शाश्वत ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी। शाश्वत के पिछले 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले देखें तो उनके बल्ले से तीन शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top