Nainital-Haldwani News

MBPG कॉलेज में मारपीट के बाद बढ़ी सख्ती, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक!

हल्द्वानी: कोरोना काल के बाद अब जाकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कॉलेज प्रशासन व पुलिस से लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। यहां चुनाव में बहुत कुछ होता है। मगर अब प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दो गुटों में हुई मारपीट के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बिना किसी काम के अब कोई कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

बता दें कि गुरुवार को कॉलेज में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। धीरे धीरे दोनों के गुट सामने आ गए और लड़ाई बढ़ गई। कॉलेज में लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर तक चल गए। पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर छात्रों को बाहर खदेड़ा गया और मामला शांत हुआ। पुलिस को दोनों गुटों की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।

बहरहाल, इस तरह के माहौल से अन्य छात्र छात्राओं को पढ़ने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने गेट पर आईकार्ड चेक करने शुरू कर दिए हैं। प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेश कुमार ने कहा कि अब से बाहरी युवकों को बिना काम कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों के आइकार्ड चेक किए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही अराजक तत्वों के प्रवेश पर पहले से ज्यादा सख्ती बढ़ाई जाएगी।

To Top