Nainital-Haldwani News

रविवार तक पहाड़ों पर दोपहिया वाहनों की नो एंट्री, नैनीताल पुलिस लगाएगी बैरियर !

Ad

हल्द्वानी: ईद के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार 6 जून से रविवार 8 जून तक पहाड़ी क्षेत्रों में बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान शहर से पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटकों को बाइक से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड और कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को रोका जाएगा।

पुलिस ने इसके लिए छह जगह बैरियर लगाए हैं: टांडा बैरियर, बेलबाबा, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़, और कालाढूंगी में नैनीताल तिराहा। इन बैरियरों पर दोपहिया वाहनों को रोककर शहर की ओर वापस भेजा जाएगा।

यह निर्णय ईद के दौरान पहाड़ों में दोपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लिया गया है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर इस रोक का पालन सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top