Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मार्केट में स्कूटी व बाइक की एंट्री बंद, यहां होगी छोटे वाहनों की पार्किंग

हल्द्वानी मार्केट में स्कूटी व बाइक की एंट्री बंद, यहां होगी छोटे वाहनों की पार्किंग
Ad

हल्द्वानी: दीपों का त्योहार बिल्कुल नजदीक आ गया है। इसके लिए घरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई से लेकर झालरें लगने का काम शुरू हो गया है। घर-परिवारों के अलावा पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। हल्द्वानी पुलिस ने दीपावली तक के लिए पूरा ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग प्लान बना लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि बड़े वाहनों को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी। उन्हें पीछे के रास्ते से अपने गंतव्य को जाना होगा। साथ ही हल्द्वानी की बाजार में छोटे वाहन जैसे स्कूटी आदि भी नहीं आ सकेंगे। पार्किंग की परेशानी को देखते हुए कुछ जगहों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। जिसमें मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम को भी पार्किंग स्थल बनाया है।

एसएसपी के मुताबिक त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसी कड़ी में बड़े वाहनों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए लालडांठ से कोलटैक्स वाला रूट इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नैनीताल तिराहे से लेकर मंगलपड़ाव तक के क्षेत्र में कोई भी छोटा वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। गौरतलब है कि बाजार आने वाले लोगों के वाहनों को भी अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने होंगे। छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं।

1. नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन ओके होटल के पास स्थित मिनी स्टेडियम में खड़े होंगे।

2. बरेली रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव में की गई है।

3. रामपुर रोड व देवलचौड़ से आने वाले लोग अपने वाहनों को सरगम सिनेमा ग्राउंड में खड़ा करेंगे।

4. बाजार के समस्त व्यवसायी अपने वाहनों को सिंधी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड या फिर सरस मार्केट पार्किंग में पार्क करेंगे।

5. रेलवे बाजार से मुख्य बाजार से आने वाले लोग रेलवे स्टेशन में वाहन खड़े करेंगे।

एसएसपी प्रीती प्रियदर्शिनी ने नैनीताल पुलिस की तरफ से सभी को त्योहारों के लिए बधाई संदेश दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से ट्रैफिक से लेकर पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि दीपावली व धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़ हो जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने उक्त व्यवस्था को तैयार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top