Uttarakhand News

अच्छी खबर: चारधाम यात्रियों को रेस्टोरेंट में मिलेगी खास छूट, अब ज्यादा नहीं होगा खर्चा

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के प्रयास शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा पर बड़ी दूर दूर से लोग आते हैं। खराब व्यवस्था उत्तराखंड के पर्यटन के लिए पर्यटकों में अच्छे संकेत नहीं छोड़ती। इसलिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। बता दें कि एक खास कदम भी उठाया गया है। दरअसल चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सभी रेस्टोरेंट में अलग अलग सर्विस चार्ज वसूला जाता है। कहीं ना कहीं शासन द्वारा इस पर रोक लगाने से यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला असर कुछ हद तक कम होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

बीते दिन विधानसभा में एक नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन की बैठक बुलाई गई। जिसमें यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। इसलिए सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top