Dehradun News

गाय ही नहीं, अब भैंस खरीदने पर भी मिलेगी सब्सिडी! जानिए सरकार का नया फैसला

Ad

GauPalanYojana | Uttarakhand |AnimalHusbandry : उत्तराखंड सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गौ पालन योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तक सीमित नहीं रहेगा…बल्कि सामान्य वर्ग के पात्र पशुपालक भी सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे। इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।

नई व्यवस्था के तहत अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस की खरीद पर भी अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पशुपालन से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

सरकार ने योजना के तहत एक पशु की यूनिट लागत 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को पहले की तरह 90 प्रतिशत यानी 54 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी….जबकि उन्हें 10 प्रतिशत राशि स्वयं देनी होगी।

वहीं सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत यानी 36 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। शेष 40 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी।

सरकार का मानना है कि योजना के विस्तार से अधिक लोग डेयरी और पशुपालन व्यवसाय से जुड़ेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, किसानों की अतिरिक्त आय होगी और पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। पशुपालन से मिलने वाली जैविक खाद का लाभ खेती को भी मिलेगा।

सरकारी अनुमान के अनुसार योजना के पहले वर्ष में 2,128 पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार करीब 9.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार का कहना है कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top