Dehradun News

अब घर बैठे देखिए चर्चित गढ़वाली फिल्म ‘निखण्यां जोग’, OTT पर हुई रिलीज़

Ad

देहरादून। उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। इसी कड़ी में चर्चित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘निखण्यां जोग’ अब उत्तराखंड के क्षेत्रीय OTT प्लेटफॉर्म वीडियोज अलार्म (Videos Alarm) पर रिलीज़ हो गई है। फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को उत्तराखंडी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म का निर्देशन देबू रावत ने किया है…जबकि इसका निर्माण आशा मुनीन्द्र सकलानी ने किया है। फिल्म के सह-निर्देशक और कोरियोग्राफर विजय भारती हैं। संगीत अमित वी कपूर ने तैयार किया है। फिल्म के गीतों को पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, अमित खरे, प्रतीक्षा बमराड़ा और लेखराज भंडारी ने अपनी आवाज़ दी है।

फिल्म में मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, मानसी शर्मा, रवि ममगाईं, पुरुषोत्तम जेठुड़ी, सुषमा व्यास, डॉ. एम.आर. सकलानी, अजय सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, हर्ष खत्री, विनीता नेगी, अंशिका भारती और पूनम नैथानी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

‘निखण्यां जोग’ उत्तराखंड के सामाजिक जीवन पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। फिल्म में पलायन, पारिवारिक जिम्मेदारियां, संघर्ष और जीवन की चुनौतियों को पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं के साथ प्रस्तुत किया गया है। यही कारण है कि फिल्म दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने में सफल रही है।

फिल्म की OTT रिलीज़ के साथ एक बार फिर वीडियोज अलार्म चर्चा में है। यह प्लेटफॉर्म उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और लोक विरासत को डिजिटल माध्यम से दुनिया भर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं की फिल्में, संगीत, लोककला और सांस्कृतिक सामग्री उपलब्ध है।

वीडियोज अलार्म की वार्षिक सदस्यता मात्र 99 रुपये में उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म Android, iOS और Android TV पर संचालित होता है…जिससे दर्शक अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय फिल्मों और कार्यक्रमों का आनंद कहीं भी और कभी भी ले सकते हैं।

प्लेटफॉर्म पर ‘निखण्यां जोग’ के अलावा ‘शहीद’, ‘रतब्याण’, ‘धर्ती म्यार कुमाऊं की’ और ‘मीठी मां कु आशीर्वाद’ जैसी चर्चित उत्तराखंडी फिल्में भी उपलब्ध हैं।

वीडियोज अलार्म के सेल्स हेड गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन उपलब्ध कराना नहीं…बल्कि उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और लोक पहचान को नई पीढ़ी और वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि OTT माध्यम क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान देने के साथ स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए नए अवसर भी तैयार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top