Uttarakhand News

आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत हुए सेवानिवृत्त

Ad

देहरादून: 42 साल की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद गढ़वाल मंडल 42 आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त पांडेय ने कहा कि एनएस रावत ने अपनी 42 साल की शासकीय सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान दिया है। आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद घर में बैठने के बजाय अपनी रुचि के कार्यों में प्रयासरत रहना चाहिए। जरुरत पड़ने पर समय-समय पर वह अपने कनिष्ठों को उचित सलाह दे सकते हैं। ताकि उनके अनुभव का लाभ कनिष्ठों को मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad


अपर आयुक्त क्वीरियाल ने कहा कि जब भी रावत को कोई दायित्व दिया गया, उन्होंने बिना किसी संकोच और देरी के कार्यों को पूरा किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यशैली से अपने सहकर्मियों और अधिकारियों को प्रभावित किया। वहीं सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रावत ने शासकीय सेवा के दौरान उनको उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ सहयोगियों का पूरा सहयोग मिला है। इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश रावत व धर्म सिंह रावत, नाजीर विजय कुमार नैथानी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने रावत को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top