Uttarakhand News

पद का गलत फायदा उठाने पर अधिकारी सस्पेंड,मंत्री बहुगुणा ने जारी किए आदेश

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आई है। जहां प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। दरअसल सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम पर सभी को गुमराह कर रहे कौशल विकास विभाग के क्लास वन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार द्वारा कौशल विकास विभाग के क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस एक्शन से अधिकारियों में भी हड़बड़ी मची हुई है।

बता दें कि पीके धारीवाल पर आरोप है कि हरिद्वार आईटीआई में बिना ज्वाइनिंग के ही उन्होंने अपने साइन से तीन महीने का वेतन निकाल लिया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह करने का आरोप भी अधिकारी पर लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top