Health

दून मेडिकल कॉलेज के बाबू पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान..जरूरतमंदों पर कब नजरे इनायत करोगे सरकार….

Ad

देहरादून, दून में जमे एक ही बाबू पर विभाग इतना मेहरबान है कि तबादला पौड़ी और अटैचमेंट दून मेडिकल कॉलेज में होता है फिर तबादला उत्तरकाशी और अटैचमेंट हफ्ते भर में ही दून में हो जाता है आलम यह है कि गंभीर बीमारियों और जरूरतमंद कर्मचारियों को इस व्यवस्था का लाभ तक नहीं मिलता।। लेकिन सेटिंग गेटिंग में माहिर कर्मचारी लंबे समय तक सुगम में मनचाही पोस्टिंग पाने में भी कामयाब साबित हो जाते हैं स्वास्थ्य महानिदेशक मामले को गंभीर तो मान रही हैं लेकिन सवाल का जवाब उनके पास भी देते नहीं बन रहा है।। हालांकि सूत्रों की माने तो हाल ही में उत्तरकाशी तबादला हुआ कर्मचारी चंद दिनों में देहरादून की उसी स्थान पर आ गया जहां लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहा था ।।जबकि मेडिकल कॉलेज में काम करने की इच्छा व्यक्त करने वाले तमाम जरूरतमंद यहां तक पहुंचने में हमेशा से ही नाकाम साबित हुए हैं।। विभागीय मंत्री आए दिन अटैचमेंट निरस्त करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश जारी करते हैं लेकिन जुगाड़ बाज कर्मचारी अधिकारी मंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखाने से पीछे नहीं हटते अब एक बार फिर विभागीय मंत्री ने आदेश तो कर दिए लेकिन आदेशों का क्रियान्वयन कितनी गंभीरता से हुआ इसका अंदाजा दून में बैठे मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कर्मचारी से लगाया जा सकता है।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top