Health

सरकार की मुफ्त दवा योजना पर सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज अस्पताल प्रशासन लगा रहा पलीता … सरकारी आदेशों को दिखाया जा रहा ठेंगा…

Ad

देहरादून, उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फ्री दवाओं के साथ ही 200 से ज्यादा जांचों की मुफ्त व्यवस्था की गई है। लेकिन इन सबके बीच मानो जैसे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के लिए कुछ अलग ही नियम बने हो जो मरीजों को मुफ्त दवा देने के बजाय उन्हें बाजार से दवाई खरीदने को मजबूर कर रहे हैं आलम यह है कि अधिकारी बार-बार इसको लेकर निर्देश दे रहे हैं कि दवाओं की व्यवस्था को अस्पताल में ही सुचारू रूप से संचालित किया जाए लेकिन बेलगाम सिस्टम अभी भी सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाने का काम कर रहा है खुद चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना ने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद 15 नवंबर तक इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन 15 दिसंबर का समय बीत जाने के बाद आज भी हालात जस के तस ही बने हुए हैं इन लोगों को अभी भी अस्पताल से मुफ्त दवाएं नहीं मिल पा रही हैं अब मामला सचिव स्वास्थ्य के संज्ञान में गया तो उन्होंने भी तत्काल मामले का परीक्षण कराते हुए जल्द से जल्द मुफ्त दवाओं की व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की गई है जिसके लिए पर्याप्त बजट भी विभाग के पास उपलब्ध है यदि इसके बावजूद भी सरकारी आदेशों की कोई अवेहलना करता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top