Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में एक बार फिर बाघ…भवाली के डोब ल्वेशाल में भय का माहौल

Ad

Bhavli : Leveshal : LeopardAttack : WildlifeAlert : DehradunDistrict : GoatAttack : ForestDepartment : SafetyAlert : WildlifeAwareness : भीमताल रोड के पास स्थित डोब ल्वेशाल ग्रामसभा में एक गुलदार ने अचानक हमला कर तीन बकरियों को मार डाला। घटना दोपहर करीब 11 बजे हुई…जब बकरियां घर के पास चर रही थीं। हमले के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल फैल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है। आसपास के जंगलों में दो से तीन गुलदार सक्रिय हैं और अक्सर आबादी के नजदीक दिखाई देते हैं। इससे बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पीड़ित हरीश चंद्र ने कहा कि उनकी बकरियां रोज की तरह घर के समीप चर रही थीं….तभी घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला किया और तीनों बकरियों को मार डाला।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी वन विजय मेलकानी ने कहा कि निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को वन्यजीवों से सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रात के समय घर से बाहर न निकलें और बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।

पीड़ित परिवार ने हुई क्षति के एवज में मुआवजे की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top