Uttarakhand News

उत्तराखंड के पांच जिलों में कल से फिर शुरू होगी बारिश, बर्फबारी के भी हैं काफी चांस

Ad

हल्द्वानी: इस बार मौसम कुछ अलग ही तेवर दिखा रहा है। बारिश ने अलग ही रूप अपनाया हुआ है। बारिश एक बड़ा कारण रहा कि उस बार सर्दी ज्यादा पड़ी है। लेकिन अभी भी बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम में फिर से कुछ बदलाव होने वाले हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 फरवरी से कुमाऊं के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि 22 फरवरी से कुमाऊं के कई क्षेत्रों में बदल छाए रह सकते हैं। खासतौर पर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में बूंदाबांदी का मौसम बन रहा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को विक्षोभ के काफी मजबूत होने की उम्मीद है। जिस वजह से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में बारिश ही सकती है।

बारिश के साथ साथ साढ़े तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ये भी बताया जा रहा है कि मौसम के करवट लेने की वजह से तापमान में एक बार फिर एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हल्द्वानी की बात करें तो यहां लगातार तेज हवा चल रही हैं। बीते दिन हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नैनीताल का पारा 11.8 व 6.4 डिग्री मापा गया।

पूर्वानुमान

22 फरवरी : उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ (बारिश)

23 फरवरी : गढ़वाल के पर्वतीय इलाके, पिथौरागढ़ व बागेश्वर (बारिश व हिमपात)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top