Champawat News

लोहाघाट के पास सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, एक घायल

Ad

चंपावत: जनपद से एक भयानक सड़क हादसे की जानकारी प्राप्त हुई है। बीती रात पंचेश्वर मार्ग में कली गांव के पास एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ है। दो घायलों को रेस्क्यू करने का बाद अस्पताल पहुंचाया गया मगर एक को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि दूसरे घायल को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दस बजे लोहाघाट से किमतोली की तरफ जा रहा एक पिकअप वाहन कलीगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर आकर घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया।

मगर तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा किमतोली निवासी 32 वर्षीय वाहन चालक महेश सिंह अधिकारी को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि किमतोली के ही रहने वाले 32 वर्षीय प्रीतम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। इस मामले पर एसओ जसवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी और बताया कि दुर्घटना के पीछे का कारण क्या था, इसका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top