Pithoragarh News

उत्तराखंड में कमाल का ऑफर, एक किलो रैपर के बदले पाओ एक लीटर दूध FREE

Ad

पिथौरागढ़: प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण प्लास्टिक के प्रयोग में वृद्धि होना भी है। इसे शासन प्रशासन के स्तर पर भी माना गया है। यही वजह है कि प्रशासन प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश करता रहा है। अब इसे देखते हुए पिथौरागढ़ के दुग्ध संघ ने एक शानदार पहल की है। बता दें कि संघ उपभोक्ताओं को दूध और छांछ के रपरों के बदले दूध देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पिथौरागढ़ दुग्ध संघ ने प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक नया प्लान तैयार किया है। जिसके अनुसार आप अगर दूध के आधा किलो रैपर वापस करते हैं तो आपको आधा लीटर और 1 किलो रेफर वापस करने पर उपभोक्ताओं को 1 लीटर दूध मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि 1 किलो रैपर वापस करने पर उपभोक्ताओं को लॉटरी टिकट भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि लॉटरी टिकट हर महीने की 5 तारीख को खोले जाएंगे। जिसके लिए दूध संघ ने पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट, थल और डीडीहाट में एक एक सेक्टर भी बनाया है। बता दें कि लॉटरी में जिस को पहला स्थान प्राप्त होगा, उसे वॉशिंग मशीन मिलेगी। जिसे दूसरा स्थान प्राप्त होगा, उसे मिक्सर ग्राइंडर और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को इंडक्शन चूल्हा दिया जाएगा।

खास बात यह है कि 20 अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्हें सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक एक इलेक्ट्रिक कैटल दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दुग्ध संघ इन रैपर को रिसाइकल कर उसे बाहर भेज सकेगा। इससे संघ को आय में तो फायदा होगा ही होगा। लेकिन इसके साथ लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण पर भी अंकुश लग सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top