Uttarakhand News

ये अच्छी खबर है, उत्तराखंड में एक मिनी एयरपोर्ट और दो नए हेलीपोर्ट बनेंगे

Ad

देहरादून: हवाई सेवाओं के विस्तार की कड़ी में उत्तराखंड को अब दो नए हेलीपोर्ट और एक नया मिनी एयरपोर्ट मिलने वाले हैं। केदारनाथ में मिनी एयरपोर्ट तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू द्वारा इसके डिजाइन को हरी झंडी देने के बाद स्थिति साफ हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार केदारनाथ का ये मिनी एयरपोर्ट 30 करोड़ की लागत से बनेगा और पर्वतीय शैली में तैयार किया जाएगा। आर्किटेक्चर संस्था आईएनआई ने इसका डिजाइन तैयार किया था। हालांकि, इसका नया डिजाइन को अब मुख्य सचिव ने हरी झंडी दे दी है।

बता दें कि इसके टर्मिनल भवन का डिजाइन केदारनाथ धाम की धार्मिक प्रवृत्ति के अनुरूप तैयार किया जाएगा। साथ ही सहस्त्रधारा और मसूरी में हेलीपोर्ट की राह भी खुल गई है। सहस्त्रधारा में नगर निगम जमीन 13 करोड़ रुपए में उपलब्ध कराएगा। मसूरी में 2.5 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण की तैयारी है।

जिसपर करीब 27 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गौरतलब है कि इस भूमि के अधिग्रहण की अनुमति मिल गई है। यूकाड़ा के निदेशक सी रविशंकर ने जानकारी दी और बताया कि केदारनाथ में मिनी एयरपोर्ट के डिजाइन को हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर तैयार की जाएगी। मसूरी, सहस्त्रधारा के लिए भी परमिशन मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top