Bageshwar News

उत्तराखंड : 89 साल के बुजुर्ग ने पत्नी की याद में बनाया मंदिर, रोज करते हैं पूजा

Bageshwar Love Story
Ad

Bageshwar Love Story | Uttarakhand News | Emotional Story | True Love Story | Kapkot Village : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक ऐसी भावुक कहानी सामने आई है…जो सच्चे प्रेम की मिसाल बन गई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपनी दिवंगत पत्नी की यादों को जिंदा रखने के लिए घर में ही उनका मंदिर बनवा दिया।

कपकोट क्षेत्र के फरसाली वल्ली तिलघर गांव के 89 वर्षीय पूर्व सैनिक केदार सिंह कोश्यारी अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को आज भी उतना ही मानते हैं….जैसे वे उनके साथ मौजूद हों।

केदार सिंह रोज सुबह-शाम पत्नी की मूर्ति की पूजा करते हैं आरती करते हैं और उनसे बातें भी करते हैं। उनके लिए यह मूर्ति सिर्फ एक प्रतिमा नहीं…बल्कि उनके जीवनसाथी की मौजूदगी का एहसास है।

बताया जाता है कि केदार सिंह और लक्ष्मी देवी का साथ साल 1962 में शुरू हुआ था। जीवन के कई उतार-चढ़ाव और दूरियों के बावजूद उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहा।

साल 2019 में एक शादी समारोह के दौरान लक्ष्मी देवी का अचानक निधन हो गया…जिससे केदार सिंह गहरे सदमे में आ गए। लेकिन उन्होंने अपने प्यार को यहीं खत्म नहीं होने दिया।

पत्नी की याद में उन्होंने साल 2020 में उनकी आदमकद मूर्ति बनवाकर घर में स्थापित की और तभी से रोज उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

केदार सिंह की कोई संतान नहीं है वे अपने भाई के परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा आज भी उनकी पत्नी की यादें ही हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top