Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कई मुन्ना भाई, एक और क्लीनिक को किया गया सील

Ad

हल्द्वानी: ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top