Nainital-Haldwani News

आचार संहिता में चरस तस्करी,हल्द्वानी में एक किलो की चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: SSP पंकज भट्ट द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों तस्करी की रोकथाम करने हेतु अभियान के तहत एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना/चौकी बैरियर पर चेकिंग करने के निर्देशों के क्रम में हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की पुलिस टीम के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री एवं सप्लाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु टास्क दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस क्रम में हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी प्रभारी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के संभावित मार्गो एवं स्रोतों पर दबिश एवं मुखबीर मामूर किए गए। पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2022 को बरसाती नहर गुप्ता भोजनालय के पास मुखबिर की सूचना एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया जिसे पुलिस टीम के द्वारा रोक कर नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम किशन सिंह नेगी निवासी उपरोक्त बताया संदिग्ध पाए जाने पर व्यक्ति की तलाशी ली गई तो कब्जे से 1 : 115 किलो ग्राम चरस बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आयुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त चरस को पास के ही अलग-अलग गांवों से इकट्ठा करके चरस पीने वालों को ऊंचे दामों में बेच कर पैसे कमाने आया था जिसे आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 39/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम

1- हरेंद्र सिंह हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल
3- उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
4- कॉन्स्टेबल कुंदन कठायत एसओजी
5- कांस्टेबल अशोक रावत एसओजी
6- कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला एसओजी
7- कांस्टेबल मोहन जुकरिया
8- कॉन्स्टेबल संजय नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top