Dehradun News

रेल मंत्रालय का बड़ा बदलाव,सेकेंड क्लास में सिर्फ एक सीट मिलेगी मुफ्त

Ad

देहरादून: रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने नियमों में बदलाव करके अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। रेल मंत्रालय द्वारा स्पेशल ट्रेनों के वातानुकूलित कोच में रेलवे पास को दी जाने मुफ्त सीटों की द्वितीय श्रेणी में सिर्फ एक सीट की ही मुफ्त सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद से कर्मचारी काफी नाराज नजर आ रहे हैं साथ ही रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:केवल 1,523 कोरोना केस बाकि,जल्द कोरोना फ्री स्टेट बन सकता है उत्तराखंड

यह भी पढ़े:पहाड़ के बाद मैदानी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

बता दे कि रेल मंत्रालय के इस फैसले से वातानुकूलित द्वितीय कोच में सफर करने के लिए रेल कर्मचारियों को पत्नी, बच्चों और आश्रितों को अपने पैैसों से आरक्षण कराना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से कर्मचारियों और अधिकारियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने रेलवे पास जारी करने की प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़े:देहरादून में विधवा रेस्ट्रो संचालक के साथ रोडवेज कर्मियों ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़े:कोट गांव बिजली का बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम, ग्रामीणों के साथ हो गई हाथापाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top