Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में बारिश मतलब कहर, अब बिजली गिरने से महिला की मौत

Ad

खटीमा: प्रदेश में बारिश के कारण मार्गों के बंद होने, पहाड़ों में भूस्खलन होने, बारिश से नुकसान होने की काफी खबरें सामने आई हैं। बारिश के मौसम में बिजली गिरने से एक महिला की मौत का मामला इस बार खटीमा से सामने आया है। किसी के नामकरण संस्कार में शामिल होने गईं महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार ग्राम नदन्ना निवासी 40 वर्षीय नरगेस देवी पत्नी स्व. राजेश सिंह राणा रविवार को दियां गांव में अपनी ही रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने गईं थी। इस दौरान उनकी पुत्री प्रियांशी राणा एवं रिश्तेदार निशा राणा भी साथ ही थे। जब देर शाम वह घर को लौट रहे थे तो उईन-वनकटिया के पास मौसम अचानक बिगड़ गया।

जिसके बाद वे लोग वनकटिया स्थित मंदिर में रुक गए। इसी समय बिजली उनके ऊपर गिर गए और हादसे में तीनों गंभीर रूप झुलस गए। किसी तरह तीनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरगेस देवी को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का इलाज जारी है। तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही दैवीय आपदा से मुआवजा राशि की कार्यवाही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top