Dehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: सहपाठी युवक ने छात्रा को कॉलेज के पास मारी गोली

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। एक युवक ने एक छात्रा की हत्या कर दी। युवक ने छात्रा को गोली मारी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र का है। छात्रा हरिद्वार निवासी है जो एक निजी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। वह कॉलेज के हॉस्टिल में रहती थी। आज शाम वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज के समीप एक दुकान में समान खरीदने जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान सुन्दरवाला रायपुर देहरादून निवासी युवक अपनी बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा को बाइक में बैठाने की जिद करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि से पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top