Nainital-Haldwani News

इंदिरानगर फाटक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, कानों में लगाए थे हेडफोन

Ad

हल्द्वानी: शहर में स्थित इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी हो। वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top