Nainital-Haldwani News

FB पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी,हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा से 19 लाख की ठगी

Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर विदेशी महिला से दोस्ती करना एक रिटायर पुलिस दरोगा को महंगा पड़ गया। विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर व्यक्ति से 18 लाख 99 हजार 688 रुपये की ठगी हुई है।इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। मुखानी थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कमलुवागांजा रोड हरिपुर नायक में रिटायर्ड दरोगा रहते हैं। उनके पास फेसबुक पर एक विदेशी महिला की रिक्वेस्ट आई। दोनों के बीच बातें होने लगी और फिर व्हाट्सअप पर भी चैटिंग होने लगी। दोनों वीडियो कॉल पर भी बात करते थे। विदेशी महिला ने व्यक्ति को कुछ उपहार और विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही।

इसके बाद रिटायर्ड दरोगा के पास कॉल आया और महिला ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी है। महिला ने उसके लिए 30 हजार यूएस डालर और 16 लाख के सोने के जेवर भेजे हैं। उसे कस्टम से छुड़ाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये का भुगतान करना होगा। महिला ने एक खाता नंबर दिया और उस में रिटायर्ड दरोगा ने रुपए जमा कर दिए। इसके बाद भी महिला ने व्यक्ति से और रुपए मांगे और वह जमा कराता रहा। दरोगा ने कुल 18 लाख 99 हजार 688 जमा कर दिए और पार्सल नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने मुखानी थाने में तहरीर दी और धारा 420 धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल पुलिस लगातार जनता से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूर रहने की अपील कर रही है लेकिन फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले फेसबुक पर दोस्ती वाले हैं। इसके अलावा कॉल कर रुपए जमा करने के नाम पर भी लोगों से ठगी हो रही है। हमारी आपसे अपील है कि सुरक्षित रहें। फेसबुक या फिर सोशल मीडिया किसी अपरिचित के झांसे में नहीं आए। ये रकम आपने मेहनत कर जोड़ी है, उसे व्यर्थ ना करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top