Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, 6 वॉल्वो बसों का संचालन हुआ बंद

देहरादून से दिल्ली अब केवल चार घंटे दूर, नॉन स्टॉप दौड़ेंगी Volvo बसें
Ad

हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक खबर सामने आई आई है ।कोरोनावायरस और ठंड के बढ़ने के बाद वॉल्वो बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है ।रोडवेज डीजल का का खर्चा भी नहीं निकाल पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए काठगोदाम डिपो द्वारा 10 वोल्वो बसों का संचालन किया जाता था। पांच बसें सुबह और पांच बसें शाम में चलती थी। यात्रियों की संख्या में कमी होने से रोडवेज प्रबंधन ने फैसला किया है कि ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर दिल्ली के लिए दो सुबह और दो शाम मात्र चार वॉल्वो बसें चलेंगी।

कई बार ऑनलाइन बुकिंग में 1-2 यात्री होने पर भी वॉल्वो बसें दिल्ली के लिए भेजी जा रही थी जो आर्थिक रूप से निगम को चपत लगा रही थी। रोडवेज यूनियनों ने वोल्वो बसों के संचालन को बंद करने की मांग की थी। इसके बाद दो वॉल्वो सुबह और दो बसें शाम को चलाने का फैसला किया गया है।

रोडवेज यूनियनों का कहना था कि कोरोनावायरस की वजह से विभाग को पहले से काफी नुकसान हुआ है और ऐसे में अधिक संख्या में वॉल्वो बसें चलाना सही निर्णय नहीं है। बसों की संख्या को कम किया जाना चाहिए ताकि घाटे को कम किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top