National News

ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने पाकिस्तान के आतंकी से पुराना हिसाब चुकता किया

Ad

Operation Sindoor: Indian Army: Kandhar Accident: भारत ने आखिरकार 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड का हिसाब चुकता कर दिया है। एक बड़े और गोपनीय मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकवादी रऊफ अजहर मारा गया है। रऊफ, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का छोटा भाई था और उसे भारत की सबसे वांछित आतंकवादियों की सूची में रखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली आ रही इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को पांच हथियारबंद आतंकियों ने अगवा कर लिया था। विमान को कई जगहों से घुमाते हुए अंत में तालिबान के नियंत्रण वाले कंधार ले जाया गया। इस अपहरण का मकसद जैश के तीन बड़े आतंकियों—मसूद अजहर, उमर शेख और मुश्ताक जरगर—की रिहाई कराना था।

इस पूरे साजिश का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर था, जिसने न सिर्फ योजना बनाई, बल्कि इसे अमल में लाने में भी अहम भूमिका निभाई। अब, वर्षों बाद भारत ने अपने एक सबसे बड़े दुश्मन को खत्म कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए हमले में रऊफ के चिथड़े उड़ गए और देश ने उस पुराने घाव पर मरहम रख दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top