Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से नैनीताल और भीमताल के लिए AC सेवा शुरू

Ad

हल्द्वानी: स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत देने वाली सेवा अब शुरू हो चुकी है। बिना परिचालक वाली टेंपो ट्रैवलर आज से हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम और भवाली के लोकप्रिय रूटों पर नॉन-स्टॉप दौड़ेंगी। नियमित संचालन 11 जुलाई से शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी काठगोदाम और भवाली डिपो को कुल 10 टेंपो ट्रैवलर वाहन आवंटित किए गए है…जिसमें हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो को 4-4 तथा भवाली को 2 गाड़ियाँ मिली हैं। खास बात यह है कि ये वाहन स्टेशनों से सवारी भरने के बाद बीच में कहीं नहीं रुकेंगे। यानी यात्रियों को अब बार-बार रुकने की झंझट नहीं होगी और वे तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

टिकटिंग की व्यवस्था भी पूरी तरह स्टेशन-आधारित होगी…जिससे बीच रास्ते की चढ़ाई-उतराई पर नियंत्रण रहेगा। इस सीधी सेवा का सबसे अधिक लाभ उन श्रद्धालुओं को मिलेगा जो कैंचीधाम जैसी धार्मिक जगहों की यात्रा करते हैं। वहीं रोज़ाना नैनीताल, भीमताल और भवाली आने-जाने वाले स्थानीय यात्रियों के लिए यह सेवा तेज़ और सुविधाजनक साबित होगी।

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से जहां निगम की आय बढ़ेगी, वहीं यात्रियों को भी किफायती और समयबद्ध यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top