Jobs

Assistant Professor के पदों पर निकली, आवेदन को लेकर आया अपडेट

Ad

Job News: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के 314 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2025 से 26 जून 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों में से 74 सीटें विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। भर्ती 24 अलग-अलग ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों में की जा रही है।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता:

  • उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक का जन्म 2 जनवरी 1980 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या MCI/NMC द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:

इस भर्ती प्रक्रिया में सभी श्रेणियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। उम्मीदवारों का चयन ओडिशा चिकित्सा शिक्षा सेवा नियम, 2021 के अनुसार लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सबसे पहले OPSC की वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर “Assistant Professor Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

मांगी गई जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top