Uttarakhand News

पहाड़ी फिल्मों के लिए बढ़ रहा उत्साह, देहरादून में असगार फिल्म के प्रीमियर में उमड़ी भीड़

Ad

देहरादून: सेंट्रियो मॉल में उत्तराखंड की पहली गढवाली सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म असगार का भव्य प्रीमियर हुआ। उत्तराखंड के सूचना व लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, फ़िल्म परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय,और प्रख्यात लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के हाथों प्रारम्भ हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रीमियर के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फ़िल्म ने दर्शकों की काफी प्रशंसा बटोरी। विशेष कर फ़िल्म के क्लाइमेक्स ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। फ़िल्म के गीतों ने भी लोगों को बहुत लुभाया। फ़िल्म के मुख्य नायक अभिनव चौहान व नायिका मानवी पटेल ने अपनी पहली ही फ़िल्म से छाप छोड़ दी। इस अवसर पर सूचना के संयुक्त निदेशक के एस चौहान, बलराज नेगी, रविन्द्र जुगरान, नंद किशोर हटवाल सहित फ़िल्म के निर्माता सुमन वर्मा, सुरेश वर्मा, राकेश गौड़, संजय श्रीवास्तव, निर्देशक अनुज जोशी, संगीत निर्देशक अमित वी कौर, गायक जितेंद्र पंवार , एक्सक्यूटिव निर्माता सुमित खरबंदा, अनिल शर्मा और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top