Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी में मिलेगा पहाड़ी स्वाद,युवाओं ने की ‘पहाड़ी खाना रेस्ट्रों’ की शुरुआत

Ad

हल्द्वानी: पिछले कुछ सालों में पहाड़ों के बारे में जानने के लिए युवाओं की रूचि बढ़ी है। वह पहाड़ की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा शहरों में भी लोग पहाड़ी रहन सहन को चलन में ला रहे हैं। भले ही उत्तराखंड पलायन की समस्या से जूझ रहा हो लेकिन युवाओं का ये प्रयास कई हद उन जख्मों को भरने का काम कर रहा है। उत्तराखंड पर्यटकों की पहली पसंद रहा है और उन्हें यहां से जोड़ने के लिए अब पहाड़ी रेस्ट्रों की शुरुआत हो रहे हैं। हल्द्वानी में भी कई युवा इस दिशा में काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के मुखानी में खुल गया है “पहाड़ी खाना” रेस्टोरेंट की शुरुआत हो गई। पहाड़ का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि उसे बेहद पौष्टिक भी माना जाता है, और जब बात भट्ट के डुबके, भांग की चटनी, मडुवे की रोटी तो विदेशों में भी विख्यात है। पहाड़ी खाना रेस्टोरेंट को शुरू करने वाले राहुल राज का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी जायके का स्वाद लेना चाहते हैं क्योंकि पहाड़ी खाना सेहत के लिए वरदान जैसा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी व्यंजन दूसरे शहरों में भी परोसे जा रहे हैं और युवाओं को अपने राज्य में रहकर भी यह कार्य करना चाहिए।

उत्तराखंड मे हर साल लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और उनकी प्लेट पर पहाड़ी व्यंजन परोस कर उन्हें पहाड़ी खाने से परिचय कराया जा सकता है। राहुल ने कहा कि रेस्ट्रो की शुरुआत हो चुकी है और टेबल बुकिंग के लिए ग्राहक 7906361855 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top