Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पेंट का गोदाम सील, अमेज़न गोदाम हादसे के बाद प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन

Ad

Haldwani: Paint Shop: Action: : अमेज़न गोदाम में लगी भीषण आग और दो कर्मचारियों की मौत के बाद प्रशासन और फायर विभाग ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में बरेली रोड स्थित एक बड़े पेंट गोदाम पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। तहसील प्रशासन, फायर विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में करीब 9 लाख लीटर पेंट का भंडारण किया गया था और यह पिछले लगभग एक वर्ष से बिना वैध फायर एनओसी के संचालित हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम की फायर एनओसी अक्टूबर 2025 में ही समाप्त हो चुकी थी।

फायर विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संचालकों ने इसका नवीनीकरण नहीं कराया। निरीक्षण के दौरान आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले और कई आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस गोदाम से किसी भी संभावित हादसे की स्थिति में बड़े नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इसे सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि शहर में संचालित सभी व्यावसायिक गोदामों, संस्थानों और भवनों की जांच की जाएगी तथा जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध फायर एनओसी नहीं होगी या जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top