Viral

ये देखिए पाकिस्तान के मंत्री का कारनामा,कैंची नहीं चली तो दांत से काटने लगे रिबन,वीडियो वायरल

ये देखिए पाकिस्तान के मंत्री का कारनामा,कैंची नहीं चली तो दांत से काटने लगे रिबन,वीडियो वायरल
Ad

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान से अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। इस बार वहां के एक मंत्री का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंत्री जी बड़े ही उटपटांग हरकत करते नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक उद्घाटन समारोह में दांतों से ही रिबन काट दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दो सितंबर का एक वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तान के जेल मंत्री फैयाज उल हसन चौहान नजर आ रहे हैं। बता दें कि उन्हें रावलपिंडी निर्वाचन क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान ने आमंत्रित किया था।

दुकान का शुभारंभ होना था इसलिए उद्घाटन के लिए जेल मंत्री को बुलाया गया था। अब मंत्री साहब वहां पहुंचे तो पहले तो उन्हें रिबन काटने के लिए कैंची थमाई गई। मगर कैंची से रिबन काटने की कोशिश सफल नहीं रही।

दरअसल कैंची से सही से रिबन नहीं कटा तो उन्होंने अपने दांतों का इस्तेमाल कर रिबन काट दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। दांतों से रिबन काटने का किसी ने वीडियो भी बना लिया।

21 सेकंड का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अब तक इसे 50000 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस मामले में ट्विटर पर मंत्री फयाज उल हसन चौहान ने सफाई भी दी है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि कैंची कुंद और खराब थी इसलिए दांत से रिबन को काटना पड़ा। लाजमी है कि मंत्री जी अब तो कुछ भी सफाई दे लें, हंसी का विषय तो वे बन ही चुके हैं।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि भाईसाहब की जबान कैंची से तेज चलती है। किसी ने लिखा कि महान हैं ऐसे मंत्री। अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि इनके दांत कैंची से भी तेज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top