Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सैलानी और नगरवासी उठाएंगे ई रिक्शा का लुफ्त,ट्रायल के लिए दो ई रिक्शा पहुंची

नैनीताल: शहर में अब ई-रिक्शा संचालन के लिए पालिका ने होमवर्क करीब पूरा कर लिया है। इसी माह के अंत में पालिका की ओर से मॉल रोड में ई रिक्शा संचालित कर दिए जाएंगे। ट्रायल के लिए पालिका ने दो ई रिक्शा मांगा लिए है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से माल रोड पर ई-रिक्शा चलाने की योजना तैयार की जा रही थी, जिसके बाद अब ये योजना धरातल पर उतरने जा रही है। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व ईओ अशोक कुमार वर्मा द्वारा झंडी दिखाने के बाद ई रिक्शा तल्लीताल मल्लीताल तक चलाया गया। जिसमें चार सवारियां भी बैठाई गई।

यह भी पढ़े:ट्रेन में यात्री देंगे कैशलेस जुर्माना,आपके कार्ड को Swipe करेंगे टीटीई, मशीन उत्तराखंड पहुंची

यह भी पढ़े:सेना की भर्ती:उत्तराखंड में 20 दिसंबर से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, रैली का जिलेवार कार्यक्रम घोषित

उत्तराखण्ड की पहली रिक्शा चालक रानी मैसी व गुड्डी पासवान ने नैनीताल की सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ाया। उन्होंने बताया कि नैनीताल में बिना किसी परेशानी के ई रिक्शा का संचालन किया जा सकता है। वहीं रिक्शा संचालन समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह का कहना है कि वह ई रिक्शा के संचालन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब रिक्शा चालक को मेहनत कम करनी पड़ेगी। साथ यात्रियों के समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि पालिका को ई रिक्शा संचालन से पहले चार्जिंग व पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि अभी दो ई रिक्शा ट्रायल के लिए मंगाए गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दिसम्बर माह के अंत तक 20 ई रिक्शा नैनीताल की सड़कों पर दौड़ते दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा कंपनी द्वारा ही नैनीताल में रिक्शा चालकों को ई रिक्शा चलाना सिखाया जाएगा। फिलहाल रिक्शा संचलान पहले की तरह तल्लीताल मल्लीताल किया जाएगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस में शामिल होने का शानदार मौका,भर्ती परीक्षा के लिए मुख्यालय से आया अपडेट

यह भी पढ़े:आयुर्वेद चिकित्सकों को इलाज और ऑपरेशन की छूट पर भड़के डॉक्टर,11 दिसंबर को ओपीडी बंद का ऐलान

To Top