Nainital-Haldwani News

पंतनगर और लखनऊ की दूरी होगी कम, एक घंटे में यात्रा पूरी कराएगी इंडिगो एयरलाइंस

Ad

हल्द्वानी: पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार हो रहा है। दिल्ली व गोवा के बाद पंतनगर से लखनऊ के लिए भी फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ तक दो जून से लोगों को हवाई सेवा का लाभ पहुंचाएगी। सबसे अच्छी बात ये है कि यात्री भी हवाई सेवा के लिए उत्साहित हैं और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड में पर्यटन सीजन चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से नैनीताल व अन्य स्थानों में जाने के लिए आसानी होगी। कम में वह ज्यादा यात्रा कर पाएंगे। इसके अलावा सिडकुल रुद्रपुर में काम करने वालों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय में पढ़ रहे युवाओं को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के पंतनगर से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए लोगों को सेवा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइन की ओर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा दी जाएगी। एक यात्री को किराए के रूप में 3458 रुपये देने होंगे। हालांकि टिकट की कीमत सीटों की बुकिंग के आधार पर कम अधिक हो सकती हैं। पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7323 दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6ई-7322 सुबह 11 बजे रवाना होकर एक घंटे दस मिनट में पंतनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top