National News

दुबई के अखबार का दावा, संदिग्ध हालात में मिला था श्रीदेवी का शव, जांच कर ही है दुबई पुलिस

Ad

नई दिल्ली: शनिवार रात हुई बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत से देश सदमें में है। फिल्म इंडस्ट्री को एक ऊंचाई देने वाली अभिनेत्री का अचानक जना सभी को दुख दे रहा है। वो दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थी। उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी साथ थे। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी आने वाले फिल्म की शूटिंग के कारण मुंबई में थी। श्रीदेवी ने अपने भांजे की शादी के वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर साझा किए है। वह वीडियो में काफी खुश नजर आ रही थी। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। जिस वक्त ये घटना हुई वो उस वक्त होटल में थी।

ADVERTISEMENTS Ad

खलीज टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि श्रीदेवी का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक यदि दुबई में हॉस्पिटल के बाहर किसी की मौत हुई हो तो इस जांच में 24 घंटे तक का समय लगता जाता है। पुलिस इस केस में भी यही प्रोटोकॉल फॉलो कर रही है। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं। अखबार ने लिखा है, ‘’शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बात की।इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं।’’

Image result for श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है दुबई पुलिस

दुबई पुलिस इस मामले को सख्ती से देख रही है। श्रीदेवी बॉलीवुड में एक जाना माना नाम थी। मौत को यूएई सरकार हल्के में नहीं ले रही है। यही वजह है कि श्रीदेवी के पोस्टमॉर्टम में देरी हुई। ताजा जानकारी के मुकाबिक उनका पोस्टमार्टम हो गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अगर मौत पर कोई संदेह नहीं होता है तो श्रीदेवी क शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। सरकार इसे हाई प्रोफाइल केस मानते हुए हर पहलू की बारीकि से जांच कर रही है। स मामले की जांच कर रही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है।

Image result for श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है दुबई पुलिस

इसकी वजह है कि श्रीदेवी की मौत अचानक हुई है। उन्हें किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी। साथ ही दुबई में शादी के दौरान वह खूब डांस और सेहतमंद नजर आ रही हैं। इसी के मद्देनजर यूईए पुलिस प्रशासन ने बड़ी बारीकी से जांच करते हुए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इस वजह से ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जल्द भारत नहीं लाया जा सका है। वहीं सोमवार को श्रीदेवी का पार्थिव शव भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image result for श्रीदेवी मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top